उत्तराखंडउत्तराखण्डराजनीतिहल्द्वानी

पूर्व सीएम स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती एवं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी: स्वराज आश्रम हल्द्वानी में शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड के विकास पुरुष, जननायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पं. तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि पं. नारायण दत्त तिवारी जी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श और मार्गदर्शन आज भी हमें सामाजिक, राजनीतिक और नैतिक मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनका योगदान भारत के विकास में अमूल्य रहा है।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि पं. नारायण दत्त तिवारी जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि जनता के सच्चे सेवक और विकास पुरुष थे। उनका जीवन ईमानदारी, समर्पण और समाज सेवा की मिसाल है। उनका योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने भारत सरकार से मांग की कि पं. नारायण दत्त तिवारी जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया जाए, जिससे उनके ऐतिहासिक योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हेमन्त बगड़वाल, सतीश नैनवाल, भोला भट्ट, मधु सांगुड़ी, सुहैल सिद्दीकी, मलय बिष्ट , रेनू तोमर, मयंक भट्ट, अमित रावत. कोमल जायसवाल, दिनेश सांगूड़ी, गोविंद बगड़वाल, गोविंद बिष्ट, राजेन्द्र उपाध्याय, कौशलेंद्र भट्ट, संदीप जोशी, मनोज भट्ट, दिवेश तिवारी, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, चंदन भाकुनी, राजकुमार, गणेश टम्टा, संजू उप्रेती, प्रदीप बिष्ट, ताहिर भाई, उदित करायत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad