उत्तराखण्डहल्द्वानी

गर्मी बढ़ने के साथ हल्द्वानी में बड़ी केरल के मलाईदार नारियल की मांग

गर्मी बढ़ने के साथ साथ नारियाल की बिक्री में भी उछाल आया है. मार्च के शुरूआत में ही हल्द्वानी शहर में केरल के मलाईदार नारियल की मांग सबसे ज्यादा है. हल्द्वानी में पिछले कुछ ही सालों में लगातार नारियल पानी की खपत बड़ती जा रही.

इस मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इन दिनों बहुत से लोगों को उल्टी- दस्त आदि की समस्याएं होती हैं. क्योंकि यह मौसम ही ऐसा है कि शरीर में पानी की कमी होना सामान्य बात है. लेकिन आपको बता दें कि नारियल पानी इस मौसम में किसी वरदान से कम नहीं है.

लगातार बड़ती गर्मी के साथ हल्द्वानी में नारियल पानी की खपत बड़ने के साथ ही रोजाना एक दुकानदार 50 से 60 नारियल पानी बेच लेता है. हल्द्वानी शहर में करीब 10 से 15 दुनकादार नारियल बेचने का काम करते है. लगभग एक दिन में हल्द्वानी शहर में 1 हजार से ज्यादा नारियल पानी बिक रहा है. सबसे ज्यादा केरल के मलाईदार नारियाल कि मांग सबसे ज्यादा हल्द्वानी शहर में है. कोलकत्ता, केरला, और बेंगलूरु के नारियल पानी की डिमांड लेकिन सबसे ज्यादा मलाईदार और आधिक पानी वाला केरल के नारियल पानी की मांग है.

आयुर्वेद की वरिष्ठ डॉक्टर विनय खुल्लर ने बताया कि गर्मियों के मौसम में पानी की कमी से उल्टी- दस्त की समस्या हो सकती है. ऐसे में इस समस्या से शरीर काफी कमजोर महसूस करने लगता है. आपको बता दें कि सुबह-शाम नारियल पानी के सेवन से शरीर में वापिस से तरलता लौटने लगती है और शरीर की आवश्यकताओं की पूर्ति होने लगती है. नारियल पानी दस्त-उल्टी की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. नारियल पानी में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो- एसिड, एंजाइम्स, विटामिन सी आदि. जो सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं. यदि आप एक नारियल पानी का प्रतिदिन सेवन करते हैं तो ये आपको कई सारी शारीरिक समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है.

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad