उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से चरस तस्करी करता ड्राइवर गिरफ्तार! गाड़ी सीज..

Ad

हल्द्वानी- एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को थानों को अवैध नशे की तस्करी की रोकथाम करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

जिसके तहत भीमताल थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ भीमताल क्षेत्र में चैंकिग के दौरान वाहन संख्या UK 04CB 5362 काम्पैक्टर (डम्पर) नगर निगम का वाहन जिसमें कूङा लदा था। जो भीमताल से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था। वाहन से 159 ग्राम चरस बरामद की गई तथा बरामदगी के आधार पर अभियुक्त वाहन ड्राइवर को मौके से ही गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: अगले दो दिन आंधी-बारिश के आसार! येलो अलर्ट जारी..

आरोपी ड्राइवर मनोज कुमार (29) पुत्र गोपाल राम निवासी फ्रैन्ड्रस कालोनी देवलचौङ थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल के विरूद्द पुलिस ने थाना भीमताल में NDPS ACT में मामला दर्ज किया है। साथ ही चरस तस्करी में प्रयुक्त नगर निगम के वाहन UK04CB 5362 काम्पैक्टर (डम्पर ) को पुलिस ने सीज किया है।

इधर, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कॉम्पैक्टर नगर निगम हल्द्वानी का नहीं है। वह कॉम्पैक्टर नगर पालिका भीमताल का है। ये कॉम्पैक्टर क्लस्टर के लिए नगर निगम हल्द्वानी द्वारा क्रय किया गया था। इस लिए उसका रजिस्ट्रेशन नगर निगम हल्द्वानी के द्वारा किया गया था। रजिस्ट्रेशन के पश्चात उक्त कॉम्पैक्टर तत्कालीन नगर पंचायत भीमताल को हैंडओवर कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें -  CM धामी के सभी जिलों के DM को निर्देश! ठेली, फड़, झुग्गी झोपडियों में रहने वालों का सत्यापन…

पुलिस द्वारा बरामदगी
159 ग्राम अवैध चरस मय वाहन संख्या UK 04CB 5362 काम्पैक्टर (डम्पर)

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0