
हल्द्वानी:- लालकुआं क्षेत्र स्थित निजी कंपनी मदरसन में दिनांक 20 अप्रैल से श्रमिकों एवं प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस संबंध में 20 अप्रैल को श्रमिकों और प्रबंधन के बीच वार्ता आयोजित की गई, जिसमें श्रम विभाग के प्रतिनिधि, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
उक्त वार्ता के क्रम में दिनांक 21 अप्रैल को पुनः बैठक आयोजित की गई। सकारात्मक संवाद के उपरांत दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी, जिसके परिणामस्वरूप श्रमिक पुनः कार्य पर लौट आए हैं।
वर्तमान में कंपनी में कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। एहतियातन मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।






