उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरवीडियोहल्द्वानी

हल्द्वानी: ऑटो ड्राइवर 16 लाख 44 हजार की स्मैक के साथ गिरफ्तार! वीडियो…

SSP Nainital के निर्देशन में नशे पर पुलिस का प्रहारः लगभग 16 लाख 44 हजार कीमत की बरेली से लायी 54.80 ग्राम स्मैक के साथ 01 व्यक्ति गिरफ्तार।
माह जनवरी से अब तक 04 करोड़ 15 लाख 60 हजार 80 रू0 की स्मैक की बरामद।

हल्द्वानी: “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही करायी जा रही है। युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने एवं नशे की तस्करी पर रोक लगाये जाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा जनपद के सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष विमल मिश्रा के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम करने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में *दिनांक 17.04.2026 को पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान कुंवरपुर बाईपास से गौलानदी जाने वाले कच्चे रास्ते, गौलापुल काठगोदाम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 54.80 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया हैं।

गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्व थाना काठगोदाम में धारा 8/21 NDPS Act एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पूछताछ अभियुक्तः- पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह कक्षा 04 तक पढा है वर्तमान में बनभूलपुरा क्षेत्र में टैम्पो चलाता है उक्त स्मैक को वह इज्जतनगर, बरेली (उ0प्र0) से खरीदकर लाया था।

गिरफ्तार आरोपी- दिलशाद पुत्र हामिद निवासी इन्द्रा नगर काबुल का गेट वार्ड नं 33 बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 34 वर्ष

बरामदगीः- 54.80 ग्राम अवैध स्मैक कीमत लगभग 16 लाख 44 हज़ार रुपये

इस माह जनवरी से अब तक नशा तस्करों की धड़पकड़ करते हुए कुल 20 मामले दर्ज कर 25 तस्करों को सलाखों के पीछे डालकर 04 करोड 15 लाख 60 हजार 80 रू0 की 01 किलो 385 ग्राम 366 मिग्रा स्मैक बरामद की जा चुकी है।

एसपी सिटी हल्द्वानी की जनता से अपील:- जनपद नैनीताल में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है। हमारा उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाना भी है।

नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है। युवाओं से विशेष अपील है कि नशे से दूर रहें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं। अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad