उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

मेंहदीपुर बालाजी गए देहरादून के परिवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत! धर्मशाला के कमरे में मिले…

देहरादून- एक ही परिवार के चार लोगों का शव धर्मशाला के कमरे में संदिग्ध हालात मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिवार देहरादून का रहने वाला बताया गया है। जो राजस्थान में मेंहदीपुर बालाजी दर्शनों के लिए गए थे। मृतकों में पति पत्नी और उनके बेटा व बेटी शामिल हैं। मृतकों के शव बालाजी धाम के पास एक धर्मशाला के कमरे में पड़े मिले। राजस्थान पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या मान रही है। हालांकि, एक शक जहर खुरानी गिरोह पर भी जा रहा है।

पुलिस के अनुसार घटना 12 जनवरी की है। राजस्थान पुलिस की ओर से शवों की पहचान होने के बाद मंगलवार को घटना के संबंध में देहरादून पुलिस को जानकारी दी गई है। इधर, एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें -  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अब हल्द्वानी के गौलापार में बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट..

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान रायपुर के बांगखाला चकतुनवाला के सुरेंद्र कुमार उपाध्याय (52), उनकी पत्नी कमलेश (48), पुत्री नीलम उपाध्याय और पुत्र नितिन उपाध्याय के रूप में हुई है। परिवार देहरादून से चार दिन पहले मेंहदीपुर के लिए निकला था। 

बताया जा रहा  है कि मेंहदीपुर की रामकृष्ण धर्मशाला में कमरा नंबर 119 में कर्मचारी सफाई करने पहुंचा तो उसने देखा कि कमरे में दो लोग अचेत अवस्था में बेड पर और दो जमीन पर पड़े थे। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टरों को बुलाया तो उन्होंने सभी को मृत घोषित कर दिया। कुछ के मुंह से झाग निकल रहे थे। राजस्थान पुलिस इसे प्रथम दृष्टया सामूहिक आत्महत्या मान रही है। 

पुलिस जानकारी में बताया गया है कि मृतक नितिन उपाध्याय ऑर्डिनेंस फैक्टरी में नियमित कर्मचारी थे। जबकि उनके पिता एक अधिकारी की गाड़ी चलाते थे। नितिन की बहन नीलम की शादी हो चुकी है। लेकिन वह ससुराल से अलग होकर अपने मायके में ही रहती है। कमरा नितिन के नाम पर ही बुक था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर रानीबाग चित्रशिला धाम से हटा अतिक्रमण! प्रशासन ने विवादित चौपाटी की JCB से ध्वस्त, क्षेत्र सील..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad