उत्तराखण्डहल्द्वानी

महिला दरोगा और दो सिपाही निलंबित, ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर किया सस्पेंड

हल्द्वानी- एक बार फिर नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बड़ी कार्रवाई की है। आपको बता दें कि एसएसपी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर तुरंत एक्शन ले रहे हैं. गुरुवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी उप निरीक्षक दीपा जोशी और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही जिले के सभी पुलिसकर्मियों को सक्रियता और तत्परता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।

महिला दरोगा और दो सिपाही निलंबित

गुरुवार देर रात एसएसपी की ओर से महिला दरोगा व एएचटीयू प्रभारी दीपा जोशी और उन्हीं की टीम के सिपाही मोहन सिंह के साथ-साथ एक अन्य सिपाही हिमांशु जोशी के निलंबन के आदेश जारी किए गए. जानकारी के मुताबिक तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ बार-बार ड्यूटी में लापरवाही और अनियमितता की शिकायतें मिल रही थीं. एसएसपी ने इसकी जांच कराई तो मामला सही पाया गया. इसके बाद तीनों पर कार्रवाई करते हुए तत्काल निलंबित कर दिया गया. बता दें कि सिपाही हिमांशु भीमताल थाना एसओ के चालक के पद पर तैनात हैं.

क्या कहते हैं एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा

एसएसपी नैनीताल का कहना है कि कोई भी पुलिसकर्मी अगर ड्यूटी पर लापरवाही बरतने का काम करता है तो उसे पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से कहा है कि ड्यूटी को अपनी ईमानदारी से निभाएं क्योंकि ड्यूटी करना पुलिस का पहला कर्तव्य माना जाता है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad