उत्तराखण्डक्राइमराजनीति

FIR को भटकती सीएम धामी के इलाके में महिला, कोर्ट के आदेश के बाद बलात्कारी पर दर्ज हुई FIR….

पुलिस लगातार महिलाओं की शिकायत सुनने का दावा कर रही हैं। हर जिले में एक महिला हेल्पलाइन बनाई गई है। लेकिन इसके बावजूद कई ऐसी महिलाएं है जिन्हें न्याय के लिए थानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद पिथौरागढ़ और खटीमा से जुड़ा हुआ है। जहां पुलिस ने एक महिला की शिकायत नहीं सुनी। थक हार कर मजबूरन महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

आपको बता दें कि पिथौरागढ़ की रहने वाली महिला के साथ पिथौरागढ़ में ही जब जघन्य अपराध हुआ। उसके घर में ट्रक ड्राइवर घुस आया और उसकी तीन साल की बच्ची को बंधक बना बच्ची के सामने महिला के साथ जबरन बलात्कार किया। पीड़ित महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर ही रहता है। फिर महिला ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की लेकिन परिजनों ने उसे ही घर से निकाल दिया। उसके बाद महिला बनबसा चली आई। आरोपी ड्राइवर यहां भी उसका बलात्कार करने पंहुच गया। वहीं आरोपी ट्रक ड्राइवर ने महिला और बच्ची को बेचने की कोशिश भी की।

तब महिला किसी तरह भाग कर खटीमा चली आई। यहां एक कमरा लेकर रहने लगी। आरोपी यहां भी उसे ढूंढता हुआ पंहुच गया। और महिला से मारपीट करने लगा। पड़ोसियों ने उसे किसी तरह बचाया। इस दौरान पीड़ित महिला लगातार पुलिस से शिकायत करती रही लेकिन पुलिस ने महिला की सुनवाई नहीं की। फिर महिला ने न्यायालय की शरण ली।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बड़ोली पौड, पिथौरागढ़ निवासी उमेश भट्ट व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। खटीमा कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। इस घटना से पिथौरागढ़ से लेकर खटीमा तक की पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है। क्योंकि मामला मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र और पुरानी विधानसभा से जुड़ा हुआ है। इसलिए कार्यशैली पर सवाल और गंभीर हो गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad