उत्तराखण्डहल्द्वानी

लीक हुई आंचल प्लांट में गैस, कर्मचारी बेहोश…

आंचल दूध के प्लांट में उस समय अफरा तफरी मच गई जब वहां अचानक गैस का रिसाव हो गया। देर रात आंचल दूध प्लांट लालकुआं में अमोनिया गैस लीक हो गई। गैस रिसाव के कारण आठ कर्मचारी प्रभावित हो गए। इनमें से दो को हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं अमोनिया गैस रिसाव के कारण प्लांट बंद करना पड़ा।

एसडीएम पऱितोष वर्मा ने बेस अस्पताल जाकर भर्ती कर्मचारियों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि भर्ती कर्मचारियों की स्थिति अब ठीक है। प्लांट में भी स्थिति नियंत्रण में है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। प्लांट के इंजीनियर देर रात से ही प्लांट की इस दिक्कत को दूर करने में जुटे हुए है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad