उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी: 18 FIR दर्ज वाला शातिर चोर गिरफ्तार! ज्वैलरी बरामद

हल्द्वानी पुलिस ने एक बेहद शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। लेकिन पुलिस ने इस चोर को कोई पहली बार गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस इससे पहले इसे 18 बार गिरफ्तार कर चुकी है। 18 बार इसे जेल की हवा खिला चुकी है। लेकिन यह शातिर चोर अपनी आदतों से बाज नहीं आता। यह जेल में बंद होता है, जमानत लेता है और जमानत लेने के बाद फिर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए जुट जाता है।

इसका का नाम है आबिद। जिला उधम सिंह नगर का आबिद इतना शातिर है वह एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम देता है। और फिर रफूचक्कर हो जाता है। जेल से निकलने के बाद आबिद ऐसे घरों को तलाशता है, जहां ताला लटका हो। और मौका देखते ही हाथ साफ कर देता है। हाल ही में उसने हल्द्वानी में दो चोरी की घटना को अंजाम दिया। हल्द्वानी थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटना में पुलिस ने इस शातिर चोर के पास से पांच लाख से ज्यादा के जेवरात भी बरामद किए हैं।

जानकारी देते हुए एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र ने बताया कि दीपक कुमार अग्रवाल निवासी मधुवन बिहार, चौकी टीपी नगर हल्द्वानी ने 28 अप्रैल को कोतवाली में तहरीर दी की अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर सोने के जेवरात व नकदी चोरी कर ली गई है।

वहीं कुशीराम निवासी जे.आर. पुरम तल्ली मंडी चौकी ने 18 अप्रैल को तहरीर दी की अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर सोने व चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ली गई है।

जिसके बाद चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम गठन कर जांच शुरू की। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालकर एवं अन्य तलाश, आस-पास पूछताछ करते हुए होंडा बाई पास रोड से आरोपी आबिद पुत्र मौ. हुसैन नि. डांगपुरी थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 40 वर्ष को मय चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

करीब 5.50 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

1-अंगूठी जेन्ट्स पीली धातु – 02 अदद।

2-अंगूठी लेडीज पीली धातु – 04 अदद।

3-मंगलसूत्र पीली धातु – 01 अदद।

4-चैन जेन्ट्स मय पैंडल पीली धातु –  01 अदद।

5-चैन लेडीज मय पैंडल पीली धातु – 01 अदद।

6-नकदी–10,000/- रु0।

*(कुल बरामदगी लगभग 3,75,000/- रू0)*

बरामद माल सम्बन्धित एफआईआर नं0 193/24 धारा 380/457/411 भादवि–*

1-कान के टॉप्स पीली धातु – एक जोड़ी।

2-कान के झुमके पीली धातु–एक जोड़ी।

3-मांग टीका मय चैन पीली धातु–02 अदद।

(कुल बरामदगी लगभग 1,75,000/- रू0)

गिरफ्तार चोर का आपराधिक इतिहास

1- एफआईआर नं0 59/05 धारा 398/401 भादवि कोतवाली  हल्द्वानी।

2- एफआईआर नं0 3267/06 धारा 379,411 भादवि कोतवाली  हल्द्वानी।

3- एफआईआर नं0 5153/06 धारा 380,411 भादवि कोतवाली  हल्द्वानी।

4-एफआईआर नं0 5177/06 धारा 398/401 भादवि कोतवाली  हल्द्वानी।

5-एफआईआर नं0 5178/06 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 कोतवाली  हल्द्वानी।

6- एफआईआर नं0 4745/07 धारा 457/380/411 भादवि कोतवाली  हल्द्वानी।

7- एफआईआर नं0 4915/07 धारा 394/411 भादवि कोतवाली  हल्द्वानी।

8- एफआईआर नं0 4918/07 धारा 25 शस्त्र अधि0  कोतवाली  हल्द्वानी।

9- एफआईआर नं0 467/21 धारा 457/380/34/411भादवि कोतवाली  हल्द्वानी।

10- एफआईआर नं0 472/21 धारा 457,380,34,411 भादवि कोतवाली  हल्द्वानी।

11- एफआईआर नं0 346/23 धारा 380,457,411 भादवि कोतवाली  हल्द्वानी।

12- एफआईआर नं0 348/23 धारा 380,457,411 भादवि कोतवाली  हल्द्वानी।

13- एफआईआर नं0 192/24 धारा 380,457,411 भादवि , कोतवाली  हल्द्वानी।

14- एफआईआर नं0 193/24 धारा 380,457,411 भादवि , कोतवाली  हल्द्वानी।

14- एफआईआर नं0 193/24 धारा 380,457,411 भादवि , कोतवाली  हल्द्वानी

15- एफआईआर नं0 759/07 धारा 457,380 भादवि थाना लालकुँआ

16- एफआईआर नं0 671/07 धारा 457,380 भादवि , थाना लालकुँआ

17- एफआईआर नं0 629/07 धारा 392,411 भादवि थाना लालकुँआ

18- एफआईआर नं0 204/19 धारा 380,457,411 भादवि थाना बनभूलपुरा

चोर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1-उ0नि0 प्रवीण कुमार चौकी प्रभारी मेडिकल कोतवाली हल्द्वानी 

2-उ0नि0 विजय मेहता चौकी प्रभारी मण्डी कोतवाली हल्द्वानी

3-उ0नि0 बबीता चौकी मण्डी कोतवाली हल्द्वानी

4-हे0कानि0 इसरार नबी सीसीटीवी सैल हल्द्वानी

5-कानि0 02 सीपी अरूण राठौर चौकी मण्डी कोतवाली हल्द्वानी

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad