उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: पुलिस की बड़ी कार्रवाई! “ऑपरेशन रोमियो” के तहत 58 मनचलें गिरफ्तार..

हल्द्वानी- महिलाओं और छात्राओं को भय मुक्त वातावरण देने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला सुरक्षा के मद्देनज़र हुड़दंगियों और मनचलों की अक्ल ठिकाने लगाने के लिए नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी शहर में देर रात चेकिंग अभियान चलाया। और पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों में नशा करना, बिना कारण रात में सड़को में घूम रहे तथा बाइकों से हो हल्ला करने वाले 58 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस टीम गठित कर देर शाम चैकिंग अभियान, छापेमारी कर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर, बेवजह सड़कों पर घूमने वाले व बिना कारण बाइक से हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है।

जिसके तहत सभी थाने की पुलिस टीम द्वारा रात 8 बजे बजे से 11 बजे तक शहर में ताबड़तोड़ चैकिंग, छापेमारी करते हुए चिन्हित स्थान कार्यशाला रोड, कुसुमखेड़ा चौराहा, ब्लॉक चौराहे के सामने व हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत वर्कशॉप लाईन, डिग्री कॉलेज के पीछे दो नहरिया रोड़, चम्बल पुल के पास से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर, बेवजह सड़कों पर घूमने वाले, दोपहिया वाहन से हो हल्ला और हुड़दंग करने वाले 58 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

जिसके बाद गिरफ्तार व्यक्तियों का खालसा इण्टर कॉलेज में चिकित्सकों की टीम द्वारा मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस एक्ट में चालान किया है। साथ ही भविष्य में ऐसा गलती न करने की हिदायत देकर काउंसलिंग करने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं परिजनों तथा आमजन द्वारा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की प्रशंसा की गई।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad