उत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी: बड़े-बड़े पेड़ काटने के बाद अब नैनीताल रोड पर लगेंगी झाड़ियां!

हल्द्वानी- नैनीताल रोड को चौड़ा करने के लिए कई सारे पेड़ काटे जा चुके हैं। इन पेड़ों के कारण नैनीताल रोड काफी खूबसूरत दिखती थी। लेकिन अब इन पेड़ों के काटे जाने के बाद नैनीताल रोड की खूबसूरती बरकरार रहे इसके लिए प्रशासन रोड के किनारे झाड़ीनुमा फूलदार बेलें लगाने की तैयारी कर रहा है।

जिसके तहत कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर भविष्य में पर्यटकों के साथ-साथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके लिए कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी-काठगोदाम मुख्य सड़कों पर दोनों ओर सदाबहार बेलादार फूल लगाये जायेंगे।

कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलपडाव से काठगोदाम तक मुख्य मार्ग के दोनो ओर तथा सरकारी विभागों की चाहरदीवारी के साथ ही निजी भवनो की चाहरदीवारी व पार्कों पर बेलदार फूल लगाये जायेंगे। इस सम्बन्ध में कैम्प कार्यालय में कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में उद्यान, नगर निगम एवं प्राधिकरण के साथ बैठक की।

सीएचओ उद्यान डा. रजनीश सिंह ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि बेलदार फूलों में अलमिन्डा, मधुमालती, मंडेविला, गुलमोहर, बोगेनविलिया, कैटस क्लॉ, पैंशन फ्लावर, कलेटिक्स, रात की रानी, गर्लिक बेल तथा क्रस्ट क्रीपर/पददा बेल लगाये जा सकते है जो सदाबहार बेल के साथ ही महकदार भी हैं।
   
कमिश्नर रावत ने बताया कि मंगलपडाव से काठगोदाम पर बेलदार फूल लगने से हल्द्वानी शहर की एक अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा देश विदेश के पर्यटको का आवागमन हल्द्वानी शहर से होता है यह शहर पयर्टकों के साथ ही आमजनता के लिए आकर्षण के केन्द्र बनेगा। उन्होेने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसून समाप्त होने से पूर्व फूल लगा दिये जाए इसके लिए योजना की डीपीआर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने  कहा कि फूल के पौधे उन्ही पार्कों पर लगाये जायेंगे जिनका रखरखाव नगर निगम या अन्य कोई संस्था करती है।

उन्होंने कहा मंगलपडाव से काठगोदाम के मध्य जिन लोगों की चाहरदीवार मुख्य मार्ग पर है वहां भी इस प्रकार के पौधे लगाये जायेंगे। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकरियों को निर्देश दिये जिस संस्था द्वारा फूल लगाये जायेंगे रखरखाव भी उसी के द्वारा किया जायेगा। 

बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सचिव विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल, संयुक्त निदेशक उद्यान डा. बृजेश कुमार, सीएचओ डा0 रजनीश सिंह आदि मौजूद थे।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad