उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: फिर सुंदरकांड में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी ललित! बीजेपी पर लगाया हिंदुओं की राजनीति करने का आरोप

हल्द्वानी- कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने अपना प्रचार अभियान और तेज कर दिया है। रविवार को उन्होंने बड़ी मंडी, बरेली रोड, शीशमहल, बिठौरिया, कमलुवागांजा और मुखानी के कई वार्डों में जनसंपर्क किया। यहां उन्होंने सुंदरकांड के आयोजन के साथ वार्ड नंबर 52 जेके पुरम में छोटी सी सभा भी की।

इस दौरान ललित ने कहा कि कांग्रेस जनता के विकास के लिए एक स्पष्ट विजन लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह हिंदुओं और धर्म की राजनीति कर रही है। मुसलमानों पर बेवजह हमला बोल रही है। उन्होंने कहा लोग जनता अब धर्म की राजनीति से ऊब चुकी है। इसलिए इस बार जनता विकास पर वोट करेगी।

इस दौरान ललित के साथ आढ़ती कैलाश जोशी, जीवन कार्की, सुरेश चंद्र भंडारी, मनोज, वीनु , हिमांशु मेर, पंकज सोनकर, सज्जाद अली, आरिफ राजा, गुड्डू, विकास, संजय जोशी के अलावा हेमंत बगड़वाल, रमेश चंद्र नौगाई, विनोद नौगाई, मधु बिष्ट, पुष्पा सम्मल, मीना बिष्ट, दिवान मनकोटी, बलवंत बिष्ट, हर्ष मनकोटी, प्रीतम सिंह नेगी, माधवी बिष्ट, टीकाराम जोशी, चंदू पांडेय, विजय सम्मल, दुर्गा देवी, दिनेश नौटियाल, बलवंत सिंह मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad