उत्तराखण्डराजनीति

हल्द्वानी: बीजेपी युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा!

हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत और जिला अध्यक्ष नैनीताल कार्तिक हरबोला के नेतृत्व में हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और भाजपा के पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता लोग मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक हरबोला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा 11 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न प्रकार के देश भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाने है। इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा हर विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकली जाएगी। जिसके तहत तिरंगा यात्रा एचएन इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक पार्क तक निकली गई। वहीं समापन समारोह में तिरंगा वितरण भी किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक रावत ने बताया कि यह यात्रा प्रत्येक विधानसभा में युवा मोर्चा के द्वारा निकाली जाएगी। जिसके तहत रविवार को हल्द्वानी विधानसभा सोमवार को कालाढूंगी और रामनगर विधानसभा में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 15 अगस्त को प्रत्येक घर में तिरंगा फहराया जाए। इसके लिए भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा यह संकल्प लिया गया है। प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा को निकाला जाए और हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाया जाए। जिसके लिए प्रत्येक विधानसभा के युवा बढ़कर के हिस्सा ले रहे हैं और लोगों को जागरुक भी कर रहे हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad