उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी: बुजुर्ग पंडित को सम्मोहित कर ठग ने उड़ाई अंगूठी और नगदी! वीडियो वायरल

हल्द्वानी- शहर में सम्मोहन कर जेवरात ठगने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। गुरुवार सुबह हल्द्वानी में एक बुजुर्ग को सम्मोहन कर दो युवक अगूंठी और नकदी लेकर फरार हो गए। जब देर तक युवक नहीं लौटे तो बुजुर्ग को ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार दमुआढुंगा निवासी पूरन चंद्र तिवारी गुरुवार सुबह किसी काम से पनचक्की चौराहे की ओर जा रहे थे। बुजुर्ग पंडित शास्त्री का काम करते है। ऐसे में सुबह उनके पास एक युवक आया। बोला पंडित जी नमस्कार कैसे हो, मेरी लड़की की शादी है। मैं आपके घर की तरफ ही आ रहा था, अच्छा हुआ आप रास्ते में ही मिल गये। आपको निमंत्रण देना था। इसके बाद वह पंडिज से ऐसे घुलमिल गया, जैसे वह उन्हें जानता हो। पंडिज ने भी सोचा शादी वाले आते रहते है कोई होगा। इसके बाद उसने पंडिज जी को सम्मोहित कर दिया।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, देखिए वीडियो…

ठग ने कहा कि पंडिज जी जैसे आपके हाथ में अंगूठी है, बोला आपके अंगूठी का डिजाइन बहुत अच्छा है। ऐसी ही अंगूठी वह अपनी लड़की के लिए बनाना चाहता है। आप इसे निकाल कर दिखा दीजिए मैं सुनार के पास जाकर उसे दिखाता हूं। पंडिज सम्मोहित हो चुके थे, उन्होंने अंगूठी निकालकर दे दी। इसके बाद ठग यही नहीं रूके। ठग ने कहा कि आपके पास 500 रूपये के छूटे है, तो मुझे दे दीजिए। पंडिज ने जेब से 550 रूपये भी दे दिए। इसके बाद बगल से ही एक लाल टी-शर्ट वाला ठग लाल बाइक पर आया और दूसरा ठग उसमें बैठकर चला गया।

कुछ देर तक पंडित उसका इंतजार करते रह गये। जब वह नहीं लौटे तो पंडिज जी को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होेंने पास में अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। तभी वहां लगे दुकान पर सीसीटीवी में यह पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। पंडिज जी ने चौकी में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर ठग व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad