उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: सूदखोरों पर कमिश्नर दीपक रावत सख्त!

हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार को कैम्प कार्यालय में सूदखोरों द्वारा जब्त की गई कार को मालिक को वापस दिलाई। संगीता भाकर ने कमिश्नर दीपक रावत के सम्मुख पूर्व में ज्वैलर्स राजेन्द्र सिंह से 15 हजार सूद में लेने के एवज में ज्वैलर द्वारा उनकी वैगनार कार को गिरबी के तौर पर रख लिया था। साथ ही 15 हजार की धनराशि 10 प्रतिशत ब्याज में देने की बात हुई थी। जिसके बाद तय समय सीमा के भीतर संगीता द्वारा धनराशि नही चुकाने पर ब्याज की धनराशि के तीगुना कर दिया।

कमिश्नर ने सोमवार को दोनो पक्षो का अपने कैम्प कार्यालय मे बुलाकर दोनो पक्षों से इस सम्बन्ध में वार्ता करते की। साथ ही सम्पूर्ण जानकरी प्राप्त कर संगीता को उनकी कार वापस दिलाई। इसके बाद कमिश्नर ने एक हजार रूपये प्रतिमाह ज्वैलर राजेन्द्र सिंह को देने के निर्देश दिये। और ज्वैलर को आगाह किया कि इस प्रकार के कृत्य को भविष्य में दोबारा पाये जाने पर कठोर कानूनी कार्यवाही जायेगी। संगीता ने कमिश्नर का आभार व्यक्त किया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad