उत्तराखण्डक्राइमवीडियोहल्द्वानी

हल्द्वानी: दबंगों ने युवक को लाठी डंडों से पीटा! सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना 

हल्द्वानी में दबंगों द्वारा एक युवक को लाठी डंडे से पीटने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ दबंगों ने एक युवक को लाठी डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। मामला टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां मामूली विवाद पर एक युवक को लाठी डंडों से इतना पीटा की वह अधमरा हो गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित के पिता इंसाफ के लिए पुलिस के अधिकारियों का चक्कर लगा रहे है।

बीती 6 अगस्त को हुई घटना के बाद से अभी तक इस मामले में पुलिस मामला तक दर्ज नहीं कर पाई है। पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले लोग ऊंची पहुंच रखते हैं। जिस कारण अभी तक मुकदमा नहीं लिखा गया।

जानकारी के मुताबिक रामपुर रोड निवासी शोभाराम असवानी ने पुलिस में ताहिर देते हुए कहा है कि 6 अगस्त को बेटा सागर रावत गाड़ी से रुद्रपुर से आ रहा था। इस दौरान गन्ना सेंटर के पास उसके गाड़ी आ रहा था। इस दौरान ड्राइवर से सड़क पर किसी बात को लेकर बाइक सवार के बीच विवाद हो गया। बाइक सवार ने गाड़ी रोक कर उसके पुत्र सागर रावत के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। यहां तक की दबंगों ने लाठी डंडों से इतना पीटा की वह अधमरा हो गया। यही नहीं उसके पुत्र को जब होश आया तो दबंगों ने उसको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

यह देखिए वीडियो…

पीड़ित में पिता ने घटना की तहरीर उसी दिन हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने तहरीर लेकर अभी तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। पिछले 18 दिनों से न्याय के लिए थाना-चौकी और पुलिस के अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया। यहां तक की दबंग अब उल्टा उनको समझौता के लिए धमका रहे हैं।

पीड़ित का कहना है कि इसका एक पुत्र था जो पहले सड़क हादसे में उसकी मौत हो चुकी है। जबकि उसने सागर रावत उनके दत्तक पुत्र है और सागर रावत उनके कारोबार को संभालता है। पीड़ित ने सीओ नितिन लोहानी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं सीओ नितिन लोहानी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad