उत्तराखण्डराजनीतिहल्द्वानी

हल्द्वानी: पूर्व दर्जा राज्य मंत्री अजय राजौर ने पेश की मेयर पद लिए दावेदारी!

हल्द्वानी- निकाय चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है। वहीं पार्टी से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। बीजेपी में हल्द्वानी से मेयर पद की दावेदारी के लिए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।

वहीं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अजय राजौर ने अगर हल्द्वानी नगर निगम मेयर पद के लिए SC सीट आरक्षित होती है तो अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने अपनी दावेदारी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित प्रदेश के दिग्गज पदाधिकारियों के सामने पेश की है। अगर SC सीट घोषित होती है तो अजय राजौर की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

इस दौरान अजय राजौर ने कहा कि अगर हल्द्वानी शहर की सीट SC आरक्षित होती है और संगठन उन पर विश्वास जताता है तो वह पूरी मेहनत से चुनाव लडेंगे। साथ ही निकाय चुनाव में जीत हासिल कर जनता की सेवा करेंगे।

बता दें कि दो बार से सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष अजय राजौर पूर्व में हल्द्वानी से अनुसूचित मोर्चे के नगर अध्यक्ष, प्रदेश में महामंत्री व अपने क्षेत्र से पार्षद भी रहे है। संगठन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाना हो, उत्तराखंड की संस्कृति बचाना हो, पदोन्नति में आरक्षण हो जैसे अनेकों सामाजिक हित आंदोलन में भी बढ़ चढ़कर भाग लिया है।

इस लोकसभा चुनाव 2024 में भी उन्हें पार्टी ने पंजाब में फरीदकोट सीट से सांसद प्रत्याशी हंसराज हंस के लोकसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी देकर भेजा है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad