उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी: जागरण देखने गई नाबालिक से गैंगरेप!

हल्द्वानी के थाना मुखानी क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने नाबालिग को आम के बगीचे में ले जाकर गैंगरेप किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 7 अक्टूबर को थाना मुखानी के पनियाली क्षेत्र में एक जागरण चल रहा था। 15 वर्षीय नाबालिग युवती जागरण देखने गई थी। रात करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौट रही थी। तभी दो युवकों ने उसे आम के बगीचे में खींच लिया। इसके बाद उसका मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी से गैंग रेप किया।

इसके बाद दोनों युवक नाबालिक को बगीचे में छोड़कर भाग गए। जिसके बाद किसी तरह नाबालिग घर पहुंची। और परिजनों को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अशीष (23) और हिमांशु (24) ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद किशोरी की मां ने 11 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर दी।

इधर, एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad