उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: पति ने की पत्नी की हत्या, फैली सनसनी

हल्द्वानी/लालकुआं- थाना लालाकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बिंदुखत्ता के रावत नगर द्वितीय में पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी है। जिसकी क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना स्थल पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे है।

पुलिस के अनुसार सोमवार की रात को रावत नगर द्वितीय निवासी गोविंद मेहता की अपनी पत्नी ललिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी पति ने चुन्नी से अपनी पत्नी ललिता का घोट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाल समेत फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है। जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोविंद का पहली पत्नी से तलाक के बाद ललिता से दो वर्ष पूर्व ही दूसरा विवाह हुआ था। ललिता का भी पहले पति की मौत हो गई थी। आरोपित की पहली पत्नी से दो बच्चे है। जबकि मृतका का पहले पति से एक बेटी है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad