उत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर ने कुछ इस तरह मनाया रक्षाबंधन…

हल्द्वानी- उप कारागार हीरानगर में महिला बंदियों से अपनी कलाई पर राखी बंधवाकर कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने रक्षाबन्धन का पर्व मनाया। कमिश्नर दीपक रावत ने भाई-बहन के अटूट बन्धन की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह के साथ सामाजिक संबंधों को मजबूती देता है।

इससे पूर्व रामपुर रोड हल्द्वानी से ब्रह्मकुमारी नीलम ने कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर रावत को राखी बांधी। इस मौके पर जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार, तहसीलदार सचिन व जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad