उत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी: गैस सिलेंडर फटने से महिला झुलसी! झोपड़ी जलकर राख

हल्द्वानी- झोपड़ी में गैस सिलेंडर फटने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। जिसको इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने से झोपड़ी भी जलकर राख हो गई है।

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के हिम्मतपुर मल्ला क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से झोपड़ी जलकर राख हो गई और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि झोपड़ी में रखा सिलेंडर अचानक फट गया। विस्फोट के बाद झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें महिला झुलस गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। झोपड़ी एक खेत में काम करने वाले किसान को बटाई पर दी थी, जो खेतों में काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पटवारी भी पहुंच गए, जो अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। अधिकारी मामले की जांच कर रहे है। 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad