उत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी: लायनेस क्लब ने इस प्रतिभावान स्टूडेंट की मदद!

हल्द्वानी- सामाजिक कार्यो में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए शुक्रवार को लायनेस क्लब हल्द्वानी के द्वारा हरगोविंद सुयाल में पढ़ने वाली छात्रा भावना बिष्ट के उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उनकी आगे की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई।

बता दें कि छात्रा भावना बिष्ट ने बोर्ड एग्जाम में क्लास 10th में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। छात्रा के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए लायनेस क्लब ने छात्रा भावना को पन्द्रह हजार रुपए छात्रवृत्ति देकर बधाई दी। साथ ही सभी ने मिलकर भावना बिष्ट के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस दौरान कार्यक्रम में लायनेस क्लब अध्यक्ष रीता अग्रवाल, प्रीता जैन, शालिनी गुप्ता, संगीता टंडन, राधा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, हेमा नेगी, शर्मिला मित्रा, अंकिता गुप्ता, रीतु कोहली, तनुजा जोशी आदि सदस्य मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad