उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमवीडियोहल्द्वानी

हल्द्वानी : दिन में हुई रात! मौसम ने ली करवट.. देखिए वीडियो…

हल्द्वानी में अचानक मौसम ने करवट ली है। यहां दिन में दोपहर 1:00 बजे ही बादल छा गए, जिससे दिन में रात का एहसास होने लगा। इतने घने बादल छाए थे कि ऐसा लग रहा था कि रात का मौसम हो। वाहन चालकों को दिन में लाइट का सहारा लेना पड़ा।

आसमान में छाए बादल इतने काले और घने थे कि दिन में रात लगने लगी। कई सालों बाद ऐसा अजीबोगरीब मौसम दिखाई दिया। इसके साथ ही आकाशीय बिजली चमकना और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बरसात से पूरे शहर में आवाजाही प्रभावित हो गई। वहीं ठंड भी बढ़ गई है। तेज आंधी से कई सड़कों पर पेड़ भी गिर गए है। बड़ा हादसा होते होते टला है। क्योंकि दोपहर 1 बजे स्कूली बच्चों की छुट्टी होने का टाइम होता है। अचानक मौसम के करवट लेने से जीरो विजिबिलिटी हो गई थी। वहीं भरी दोपहरी में रात के मौसम का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं।

वहीं काठगोदाम में नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग में रोडवेज की दीवार और पेड़ मार्ग में गिरे आँधी-तूफान से भारी नुकसान।

यह देखिए वीडियो…

What’s your Reaction?
+1
4
+1
1
+1
0
+1
2
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad