उत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी : ड्यूटी नहीं, चौकी में चल रहा था जुआ! एक दरोगा और चार कांस्टेबल लाइन हाजिर

हल्द्वानी- गणतंत्र दिवस नजदीक है और ऐसे में पुलिस को सतर्क रहने की जरूरत होती है लेकिन जब पुलिस ही सतर्क नहीं है तो आम जनता का क्या होगा? यहां पुलिस मौज बना रही है मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी लामाचौड़ चौकी का है जहां चौकी इंचार्ज सहित पुलिस के सिपाही जुआ खेलने में मौज-मस्त है.

एसपी सिटी आधी रात को निरीक्षण में निकले तो उन्हें पुलिस के जवान गस्त करते हुए नहीं बल्कि जुआ खेलते हुए दिखाई दिए. जब रात पहरेदारी का वक़्त था तब नैनीताल के हल्द्वानी में लामाचौड़ पुलिस चौकी के प्रभारी सुनील गोस्वामी साथी पुलिस कर्मियों के साथ जुआ खेल खेल रहे थे. एसपी सिटी ने आधी रात चौकी में छापा मारा तो सभी रंगेहाथ पकड़े गए. एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पूरी चौकी को ही लाइन हाजिर कर दिया है.

बता दें बुधवार 24 जनवरी को बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है. एसएसपी की ओर से लगातार बैठक कर चौकसी के निर्देश दिए जा रहे हैं. तब जब गणतंत्र दिवस भी सामने है. सोमवार रात एसपी सिटी हरबंस सिंह निर्देश पर निरीक्षण पर निकल गए. रात के करीब 2 बजे चौराहों का निरीक्षण करते वह लामाचौड़ पुलिस चौकी पहुंचे चौकी के बाहर सन्नाटा था. अंदर पहुंचे तो चौकी प्रभारी सुनील गोस्वामी, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल शंकर सिंह, धीरज सुगड़ा और प्रभारी का वाहन चालक सोबन सिंह अंदर जुआ खेल रहे थे.

एसपी सिटी को सामने अभी के होश उड़ गए. जिसके बाद एसपी सिटी ने मामले से एसएसपी को अवगत कराया. मंगलवार को इस मामले में एसपी सिटी ने अपनी रिपोर्ट एसएसपी को दी. जिसके पूरी चौकी ही लाइन हाजिर कर दी गई. एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने कहा, सभी को मुस्तैदी से काम करना होगा. कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने एसपी सिटी को आगे भी इसी तरह की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad