उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: PCS अधिकारी ऋचा सिंह ने संभाला नगर आयुक्त का पदभार.. कहा…

हल्द्वानी- शासन ने बीती मंगलवार को देर रात कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे। जिसके बाद नगर निगम हल्द्वानी के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी वरिष्ठ PCS अधिकारी ऋचा सिंह को दी गई है। वहीं आज बुधवार को PCS ऋचा सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। साथ ही उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा नगर निगम में आने वाले जन सामान्य के काम को समय पर पूरा करना नगर निगम के महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाने जैसी कई महत्वपूर्ण कार्य हैं। जो उनकी प्राथमिकता में शामिल है।शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना इसके अलावा शहर की आधारभूत संरचनाओं को लेकर जो भी कार्य हो रहे हैं। उसमें सहयोग करना और कार्यों को गति प्रदान करना उनकी जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बारिश के बीच महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा..

PCS ऋचा सिंह ने कहा कि बुजुर्गों के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया जाएगा। जिसके लिए उनको बार-बार निगम ना आना पड़े। साथ ही शीघ्रता से उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों के क्रम में सड़क को शीघ्रता से गड्ढा मुक्त करने के तीव्र प्रयास किए जाएंगे। शहर को हर दृष्टि से एक अलग पहचान दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बारिश के बीच महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad