उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: रेलवे ट्रैक किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी! जांच में जुटी पुलिस..

Ad

हल्द्वानी- रेलवे ट्रैक किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हल्द्वानी मंडी चौकी क्षेत्र में गौजाजाली में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में एक वृद्ध महिला का शव मिला। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं संभावना जताई जा रही है कि महिला ट्रेन की चपेट में आकर हादसे का शिकार हुई होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवा दिया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला की शिनाख्त 85 वर्षीय हंसी देवी के रूप में हुई है। जो कुष्ठ आश्रम मोतीनगर में रहती थीं। साथ ही भिक्षा मांगने का काम करती थी। महिला एक नवंबर से लापता थी। रविवार को जीवनदान अस्पताल के पास झाड़ी में शव मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि उनकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: गांधी और मुन्ना-चुन्ना डाल रहा था हल्द्वानी की महिलाओं के गले में डाका! हुआ बड़ा खुलासा…

वहीं मौके पर पुलिस को एक थैला भी मिला। जिसके आधार मिला है और महिला की शिनाख्त के बाद पुलिस ने मृतक महिला के बेटे को बुलाया। जो देहरादून में रहते हैं। बेटे ने पोस्टमार्टम के बाद अपनी मां का दाह संस्कार किया। वहीं पुलिस अब घटना की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  बड़ा फैसला! मोदी सरकार कराएगी जाति जनगणना
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0