उत्तराखंडउत्तराखण्डपहाड़ के मुद्देबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: रानीबाग क्षेत्र में गुलदार की दस्तक! दहशत में ग्रामीण..

हल्द्वानी- रानीबाग क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार की सक्रियता देखी गई है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

रेजर मुकुल शर्मा ने जानकारी दी कि गुलदार की हालिया गतिविधि के बाद विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। क्षेत्र में 12 प्रशिक्षित वनकर्मियों की टीम तैनात की गई है, जो नियमित रूप से गश्त कर रही है। गश्ती दल को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आस-पास के गांवों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।

गौरतलब है कि करीब एक महीना पहले मोरा गांव में गुलदार ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपना निवाला बनाया था। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। उसी घटना को ध्यान में रखते हुए वन विभाग इस बार कोई चूक नहीं करना चाहता। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए एक पिंजरा भी लगाया है।

इसके साथ ही जल्द ही कैमरा ट्रैप भी लगाए जाएंगे, ताकि गुलदार की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके। स्थानीय लोगों से अपील की गई कि वे शाम के समय अकेले बाहर न निकलें और बच्चों पर विशेष निगरानी रखें। विभाग की त्वरित कार्रवाई और सख्त निगरानी से स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन गुलदार की मौजूदगी को देखते हुए खतरा अभी भी बना हुआ है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad