देशबड़ी-खबर

एक जुलाई से रेल टिकट महंगा! एटीएम शुल्क में भी बदलाव..

नई दिल्ली- एक जुलाई से रेल का सफर करना महंगा हो जाएगा। क्योंकि रेल मंत्रालय ने टिकट की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। जिसके बाद नॉन एसी और एसी क्लास दोनों के ही टिकट के दाम बढ़ जाएंगे। नॉन एसी के टिकट के दाम प्रति किलोमीटर एक पैसे और एसी क्लास के दो पैसे बढ़ाए गए हैं।

हालांकि, 500 किमी की यात्रा के लिए सेकंड क्लास ट्रेन टिकट की कीमतों में बदलाव नहीं होगा। यह नियम 1,000 किमी से ज्यादा दूरी पर लागू होगा। वहीं, अब तत्काल टिकट उन्हीं को मिलेगा, जिनका (IRCTC) आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक है।

जुलाई से ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण जरूरी होगा, जो आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा। रेलवे एजेंट तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक टिकट नहीं बुक कर पाएंगे।

क्रेडिट कार्ड, एटीएम निकासी जैसे शुल्क बदलेंगे..

कोटक, आईसीआईसीआई, एक्सिस और एचडीएफसी सहित कई बैंकों ने बचत खाते की ब्याज दरों, एटीएम से तय समय से ज्यादा निकासी पर ज्यादा शुल्क और क्रेडिट कार्ड की फीस में बदलाव किए हैं। इससे जेब पर असर होगा।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad