उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: एसएसपी मीणा ने सस्पेंड पुलिस कर्मियों को दिया दीपावली गिफ्ट!

हल्द्वानी- दीपावली से पहले एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने निलंबित पुलिस कर्मियों को तोहफा दिया है। सात पुलिस कर्मियों को बहाल किया कर दिया गया है। जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।

दीपावली पर्व के त्योहार पर पुलिस विभाग में एक अनूठी पहल करते हुए निलंबित पुलिस कर्मियों को दीपावली पर्व से पहले बहाली का तोहफा दिया गया है। जिससे उनके कर्मी और परिजन खुशी से त्यौहार मना सकें।

सात पुलिस कर्मियों में दो उप निरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल, चार कांस्टेबल पुलिस कर्मियों को बहाल किया गया है, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौटी है। साथ ही सभी को भविष्य में ड्यूटी के प्रति लापरवाही न बरतने के लिए भी प्रेरित किया गया है।

त्यौहार से पहले इस दरियादिली ने न केवल बहाल किए गए कर्मियों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ाई है, बल्कि विभाग में एक सकारात्मक संदेश भी भेजा है।

एसएसपी मीणा ने कहा कि “हमारा प्राथमिक उद्देश्य हमारे कर्मियों की भलाई है। त्योहारों के इस मौसम में हमें एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति, तनावमुक्त हेतु हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए।” यह कदम न केवल पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि यह दर्शाता है कि एसएसपी अपने कर्मचारियों की भलाई के प्रति गंभीर हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad