उत्तराखण्डक्राइम

हल्द्वानी: अवैध चरस की तस्करी करता टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार!

भीमताल- एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत थानाध्यक्ष भीमताल जगदीप नेगी ने पुलिस टीम के साथ चैंकिग के दौरान बाईपास रोड पर पुलिया के पास एक बोलोरो गाड़ी सं. UK 04 TB 1221 को चैक किए जाने पर तथा टैक्सी गाड़ी को खाली बिना सवारी के लिए जाने के कारण शक होने पर वाहन की तलाशी ली गई।

तो ड्राइविंग सीट के नीचे बैग को चैक किया। तो बैग में 558 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। जिसके बाद ड्राइवर सुरेश चन्द पुत्र रमेश चन्द निवासी हरिनगर नरतौला मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर थाना भीमताल में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही वाहन को भी सीज किया गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad