उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: नाले में बहे 8 साल के बच्चे का शव बरामद!

हल्द्वानी- इंदिरा नगर शनि बाजार के नाले में बहे 8 साल के बच्चे का पांच दिन बाद रविवार को मिल गया है। बच्चे का शव जयपुर बीसा क्षेत्र सूखी भगवानपुर के नहर में मिला है। रविवार की सुबह जयपुर बीसा क्षेत्र में ग्रामीणों ने बच्चे का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कपड़ों से की है।

8 वर्षीय रिजवान इंदिरा नगर के बरसाती नाले में बह गया था। जिसकी खोजबीन में थाना बनभूलपुरा पुलिस, स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही थी।

बता दें कि बीते बुधवार की शाम 31 जुलाई को शनि बाजार इंद्रानगर निवासी 8 वर्षीय रिजवान बुधवार की शाम करीब 5 बजे घर से सामान लाने के लिए दुकान पर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने की वजह से वह नाले के तेज बहाव में बह गया। उसे नाले में गिरता देख उसके साथ के बच्चों ने शोर भी मचाना शुरू कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक रिजवान आंखों से ओझल हो चुका था।

बचे के नाले में गिरने की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और बच्चे की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया था।

आज रविवार को बच्चे का शव मिल गया है। प्रशासन द्वारा आपदा मद से नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल मौके पर एसडीएम परितोष वर्मा तहसीलदार सचिन कुमार, सीओ नितिन लोहनी, थाना प्रभारी नीरज भाकुनी समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad