उत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी: कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, कुष्ठ आश्रम में बांटे फल

हल्द्वानी- कांग्रेस ने महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट (एडवोकेट) के नेतृत्व में कुष्ठ आश्रम, राजपुरा में 45 परिवारों को फल देकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी का 55 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।

महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट एडवोकेट ने कहा कि ग़रीबों और वंचितों के हक़ की हर लड़ाई और हर संघर्ष के सहभागी जननायक राहुल गांधी का आज 55 वां जन्मदिन है और हम सब हल्द्वानी कांग्रेसजन उनके स्वस्थ्य सुखी दीर्घायु जीवन की कामना करते है।

यह भी पढ़ें -  सक्रिय पहल से आशा का सृजन: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन

जिला महामंत्री मलय बिष्ट ने कहा कि हम सब कांग्रेसजन ईश्वर से जननायक राहुल गांधी के दीर्घायु निरोगी जीवन की कामना करते है।

इस दौरान पूर्व मंत्री सुहैल सिद्दीकी, युवा नेता हेमन्त साहू, मनोज बिष्ट, राजो टंडन, शशि आर्य, तलत एहतेशाम, विक्रम रंधावा, जगदीश चंद्रा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, अमित रावत, एडवोकेट कोमल जायसवाल,  एडवोकेट धर्मवीर, छात्र नेता संजय जोशी, बबलू बिष्ट, सचिन वर्मा, गणेश टम्टा, सुमित कुमार, मन्नी गुजराल, शंकर कोहली, संजू उप्रेती, सुरेंद्र सिंह राणा आदि ने फल वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया और राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

यह भी पढ़ें -  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad