उत्तराखण्डराजनीतिवीडियोहल्द्वानी

हल्द्वानी : कांग्रेस ने बीजेपी का बनाया रावण, दिन में ही धू-धूकर जलाया! देखिए वीडियो…

हल्द्वानी में दशहरे के दिन कांग्रेस ने आज अनोखा प्रदर्शन किया। बुध पार्क में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने भाजपा सरकार में प्रदेश के अंदर रावण राज बताते हुए रावण का पुतला दहन किया। इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और जसपुर विधायक आदेश चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि भगवान श्री राम के नाम का सहारा लेकर भाजपा राजनीति कर रही है और रामराज के बजाए प्रदेश में रावण राज चल रहा है सुमित हृदयेश ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड, पेपर लीक, कैसिनो कांड, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल है, उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हुए राज्य में रावण राज से उत्तराखंड के लोगों को मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की और भाजपा सरकार के रावण राज का पुतला दहन किया।

वहीं जसपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई मेल नही, भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकती है। चाहे देश में अराजकता और अशांति का वातावरण ही क्यों ना पैदा करना पड़ जाये।

यह देखिए वीडियो…

पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, जिला महांमत्री मलय बिष्ट, महेश शर्मा, सुहैल सिद्दीकी, हेमन्त साहू, हेमन्त बगडवाल, ललित जोशी, जया कर्नाटक, मोनिका सती, मीमांशा आर्य, पुष्पा सम्मल, शाइमा सिद्दीकी, कमला तिवारी, विमला सांगूड़ी, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, हर्षित भट्ट, मोकिन सैफी, नरेश अग्रवाल, सुशील डुंगरकोटी, जगमोहन चिलवाल, हेम पांडे, मोहन बिष्ट, कुंदन नेगी, जाकिर हुसैन, रवि जोशी, राजेन्द्र जीना, शकील सलमानी, हेमन्त शर्मा, रोहित कुमार, बहादुर बिष्ट, जगमोहन बगडवाल, खीम सिंह चौहान, गोविंद बगडवाल, महेंद्र कुमार, दीप पाठक, प्रदीप नेगी, राजू रावत,बालम बिष्ट, विजय बिष्ट, हरेंद्र क्विरा , हसनैन खतिबि, तस्कीन अहमद, हरीश लाल वैध, गजेंद्र गोनिया, सूरज बिष्ट, त्रिलोक कठायत, संदीप सहगल, सरताज अहमद, हरपाल सिंह, संदीप भैसोड़ा, मनोज श्रीवास्तव, अशोक जोशी, हाजी इस्लामुद्दीन, अबरार सिद्दीकी, एडवोकेट अनिल कन्नौजिया, एडवोकेट धर्मवीर, प्रदीप बिष्ट, संजय उप्रेती, संजू पाना, रमेश कुमार, इंदरलाल आर्य, लाल सिंह पवार, संजय जोशी, सुदर्शन परमार आदि ने रावण राज के अंत और राम राज की स्थापना का संकल्प लिया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad