उत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी : खूंखार कुत्ते का खौफ! लोगों ने लगाई प्राण बचाने की गुहार…

आपने आवारा पागल कुत्तों के इंसानो को काटते सुना और देखा होगा। लेकिन उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक पालतू कुत्ते के आतंक से लोग परेशान हैं। इस पालतू कुत्ते का ख़ौफ़ इतना बढ़ गया है कि पूरी कालोनी के लोगों ने सरकारी अधिकारियों से गुहार लगाई है। और कहा है साहब इस कुत्ते से बचा लो। नहीं तो हम सब काटे जाएंगे। कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम के आयुक्त से गुहार लगाई है।

मामला हल्द्वानी की गायत्री कालोनी, मल्ली बमौरी का है। यहां के निवासीयों ने उनके पड़ोस में रहने वाले राजेन्द्र पाण्डे जो शंकर दत्त पाण्डे का पुत्र है उसकी शिकायत की है। जो अपने पिटबुल कुत्ते को खुलेआम सड़क पर खोल देता है। जो बेहद खूंखार है। लोग इस खूंखार पीटबुल के ख़ौफ़ में जीने को मजबूर हैं। शिकायत लेकर कॉलोनी वासियों ने नगर निगम में आकर नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया है।

ज्ञापन में उन्होंने शिकायत करते हुए लिखा है कि हम सब कालोनी निवासी के कई बार बोलने पर भी कुत्ते के मालिक उसको खुला छोड़ देते हैं। और बांधने को बोलने पर बदतमीजी करते हैं। साथ ही ये हम सभी के घरों के सामने कुत्ते की गंदगी भी फैलाते हैं। उन्होंने लिखा है कि कुत्ता 10 दिन पहले किसी एक बाहर की महिला को काट चुका है और 25 अगस्त को सुबह एक बच्चे को काटा है। हम सभी कॉलोनी वाले भयभीत हैं। लोगों ने नगर आयुक्त से परेशानी को समझते हुए उचित कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

ज्ञापन देने वालों में मिनी लोदता, एसके लोधा, नेहा चतुर्वेदी, राघव चतुर्वेदी, अतुल चतुर्वेदी, तारा पांडे, एमसी पांडे, फुलचन्द्र, प्रेमवती, सोनी, एपी उपाध्याय, रचना उपाध्याय, रेनू रूपेश त्रिपाठी, गीता बल्यूटिया पार्षद आदि शामिल थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad