उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: आठवीं की छात्रा से दो बच्चों के पिता ने किया दुष्कर्म!

हल्द्वानी/लालकुआं- आठवीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता क्षेत्र में गौला नदी के पार एक गांव की आठवीं की छात्रा के साथ दो बच्चों के पिता ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

घटना मंगलवार दोपहर को जब स्कूल से लौट रही छात्रा घर जाने के लिए पैदल आ रही थी। तब रास्ते मे घर छोड़ने का झांसा देकर आरोपी ने छात्रा को अपनी बाइक में बैठा लिया। जिसके बाद वह उसे जबरन जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया।

शाम को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

परिजनों की तरफ से पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार, बिंदुखत्ता के एक स्कूल से छुट्टी के बाद नाबालिग छात्रा अपने दो अन्य साथी छात्राओं के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार आरोपी युवक ने घर छोड़ने का झांसा देकर तीनों छात्राओं को बाइक में बैठाया। दो छात्राओं को घर पहले पड़ने पर आरोपी ने उन्हें रास्ते में उतार दिया।

आरोप है कि पीड़िता को युवक जबरन जंगल में ले गया और उससे दुष्कर्म किया और नाबालिग को जंगल में छोड़कर भाग गया। बदहवास घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई।

मंगलवार शाम परिजन पीड़िता को लेकर लालकुआं कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी। कोतवाली के एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। आरोपी शादीशुदा होने के साथ दो बच्चों का पिता है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad