उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: इंटरनेशनल स्टेडियम में अब नहीं उगेगी जंगली घास! होगा ये काम

हल्द्वानी के गौलापार में बने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम की दशा और हाल सुधारने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने तैयारियां शुरू कर दी है। साथ ही जीर्ण-शीर्ण पड़े स्टेडियम को ठीक करने के लिए प्रस्ताव बनाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। शासन से पैसा मिलते ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक एक अखबार में खबर छपने के बाद स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट हरकत में आया। और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खराब पड़ी लाइटों को ठीक करने के लिए इलेक्ट्रीशियन, पानी की व्यवस्था को ठीक करने के लिए प्लंबर, साफ-सफाई के लिए तीन स्वच्छक, चार ग्राउंड मैन की आउटसोर्स से नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है।

वहीं स्टेडियम को अराजकतत्वों से नुकसान न पहुंच पाए इसके लिए 10 पीआरडी कर्मी नियुक्ति कर दिए हैं।

स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने जीर्णशीर्ण पड़े स्टेडियम को ठीक करने के लिए प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है। प्रस्ताव बनने के बाद शासन को भेज दिया जाएगा। इसके बाद इसे शासन से स्वीकृति मिलेगी और स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

जानकारी देते हुए राशिका सिद्दीकी, सहायक खेल निदेशक हल्द्वानी ने बताया कि स्टेडियम के रखरखाव के लिए आउटसोर्स से कर्मचारी नियुक्ति किए जाएंगे। इसके अलावा स्टेडियम को ठीक करने के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad