उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी: स्कूल के पास युवक की डेड बॉडी मिलने से सनसनी!

हल्द्वानी- मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र में बाल विद्या निकेतन स्कूल के पास युवक डेड बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 5 बजे मंगल पड़ाव पुलिस चौकी के पीछे बाल विद्या निकेतन स्कूल गेट के बाहर एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मृतक की पहचान सूरज पुत्र रघुवर दत्त जोशी निवासी पांडे गार्डन के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: तीसरी मंजिल से बच्चे को आवाज देते समय गिरी महिला! परिजनों में मचा कोहराम...

पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर में गंभीर चोट होने के कारण मौत हुई है। पुलिस का मानना है किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत की संभावना है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का संकल्प, स्वराज आश्रम में मनाई गई अंबेडकर जयंती..
What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Ad Ad Ad Ad