उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: यहां दो दुकानों में आग लगने से मचा हड़कंप!

हल्द्वानी- छतरी चौराहे के पास नए बाजार में अचानक एक दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना छतरी चौराहे के पास नए बाजार में हुई। अचानक एक दुकान में आग लगी। जिसने तेजी से भयावह रूप ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते आग ने दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। जिसके बाद आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। वहीं बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में 15-20 मिनट लग गए।

इस दौरान आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे। लेकिन सफलता नहीं मिली फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग की घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad