उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: बिना शादी साथ रहने के लिए इस लड़के और लड़की ने कराया रजिस्ट्रेशन!

हल्द्वानी- उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने के बाद अब बिना शादी के भी लड़का और लड़की साथ रह सकते हैं। बस इसके लिए UCC के तहत रजिस्ट्रेशन करना होगा कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत ऐसे ही एक जोड़े ने अपना लिव इन रिलेशनशिप के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है।

हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत लिव-इन रिलेशनशिप का पहला रजिस्ट्रेशन हो गया है। एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा ने बताया कि यह रजिस्ट्रेशन शुक्रवार को कराया गया है। लिव-इन रिलेशनशिप को रजिस्टर करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है। आवेदन को स्वीकार या अस्वीकार करने की प्रक्रिया 30 दिनों में पूरी करनी होती है। यूसीसी के तहत लिव-इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता देने का काम शहरीय इलाके में नगर आयुक्त (रजिस्ट्रार) को दिया गया है।

What’s your Reaction?
+1
3
+1
1
+1
2
+1
1
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad