हल्द्वानी: आज सुबह 9 बजे से 1 बजे तक बंद रहेगा हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे! रूट रहेगा डायवर्ट…

हल्द्वानी- काठगोदाम खतरनाक स्थिति में खड़े पेड़ों के पातन के लिए गुरुवार को हल्द्वानी- नैनीताल हाईवे चार घंटो के लिए बंद रहेगा। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने इस को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। जानकारी देते हुए उन्होंने पहाड़ जाने वाले यात्रियों से अपील की।
अपील करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि चार जुलाई गुरुवार को सुबह 9 बजे से करीब 1 बजे तक काठगोदाम रेलवे स्टेशन के समीप खतरनाक स्थिति में खड़े पेड़ों का पातन किया जाना है। जिस कारण काठगोदाम क्षेत्र में नैनीताल हाईवे नरीमन तिराहे से कॉलटैक्स तिराहे तक यातायात बाधित रहेगा।
अपील करते हुए कहा कि दिनांक 04.07.24 को समय सुबह 9 से 1 बजे के मध्य हल्द्वानी से पहाड़ की ओर आने जाने वाले समस्त वाहन वाया गौलापार बाईपास हल्द्वानी- वनभुलपुरा मार्ग का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।





