उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: दो कारों की हुई आमने-सामने टक्कर! मां बेटे की मौत.. वीडियो…

हल्द्वानी- दीपावली के मौके पर खुशियां मातम में तब्दील हो गई। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में कालाढूंगी रोड पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत में कार सवार मां बेटे की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अमलतास विला कालाढूंगी रोड के पास एक ऑल्टो कार और फॉक्सवैगन कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जहां ऑल्टो कार कालाढूंगी से हल्द्वानी की ओर आ रही थी जबकि फॉक्सवैगन कार हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 40 वर्षीय कमलेश सिंह निवासी बैल पड़ाव और उनकी माता 60 वर्षीय भावना सिंह निवासी की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि मृतक कमलेश सिंह की पत्नी 35 वर्षीय भावना गंभीर रूप से घायल हुई है। इसके अलावा फॉक्सवैगन कार में सवार एक महिला और पुरुष भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह देखिए वीडियो…

इधर, मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि प्रथम दृष्टि पाया गया है, कि तेज गति और लापरवाही के चलते दोनों कार में आमने-सामने टक्कर हुई है। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad