उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

हल्द्वानी : श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने हवन कर बांटा लोगों को प्रसाद…

हल्द्वानी- अयोध्या में आज सोमवार को प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान हो गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के संत समाज के लोग एवं वीवीआईपी लोग मौजूद रहे। वहीं केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री ने अपने हल्द्वानी आवास पर भी अखंड रामायण पाठ किया। जिसके बाद अखंड रामायण पाठ के समापन के साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया गया है। अखंड रामायण पाठ के बाद केंद्रीय मंत्री भट्ट ने हवन कर श्रीराम की आरती की और जय श्री राम के जयकारे भी लगाए। वहीं भंडारे में लोगों को प्रसाद भी दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आज पूरा देश ही नहीं पूरा विश्व भगवा मय हो गया है। आज सनातन संस्कृति की जीत हुई है। रामलला टेंट से मुख्य स्थान पर विराजमान हो गए हैं। 500 साल की कठिन तपस्या एवं बलिदान के फल स्वरुप आज रामलला अपने मुख्य स्थान पर विराजमान हुए हैं। ऐसे में सभी जगह भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति के बदौलत यह सब सफल हो पाया है। सुबह से ही लोग लगातार मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने कहा आज वह अयोध्या धाम तो नहीं जा रहे हैं लेकिन वह कुछ समय के बाद अयोध्या धाम दर्शन करने जरूर जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad