हैवानियत : 25 दिन तक नशीले इंजेक्शन लगाकर महिला से बलात्कार, आरोपी पति पत्नी फरार…

उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। यहां कांवड़ लेने आई महिला के साथ बंधक बनाकर 25 दिनों तक बलात्कार किया गया। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली महिला अकेले हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए आई थी। यहां रुड़की रोडवेज पर वह मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए रुकी, तब एक मुस्लिम युवक उसे मिला। महिला ने आरोप लगाया कि युवक उसे बहाना बनाकर रेलवे स्टेशन रोड पर किराये के कमरे पर ले गया। फिर उस पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट कर उसे नशे के इंजेक्शन लगाया। उसके बाद रोजाना करीब 25 तीनों तक दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है इस काम में आरोपित की पत्नी ने भी शामिल हैं। बता दें कि पुलिस ने आरोपी पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिनकी तलाश की जा रही है।

रात बेहोशी की हालत में मिली थी महिला
गंगनहर कोतवाली पुलिस को गणेशपुर में शनिवार रात बेहोशी की हालत में महिला मिली थी। पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान जुलाई में करीब 25 दिन पहले अकेले हरिद्वार आई थी।
जानकारी देते हुए एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि आरोपी साकिब निवासी बरला, थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी रेलवे स्टेशन रोड, रुड़की व उसकी पत्नी खुशी उर्फ आयशा पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित एक यूनिवर्सिटी में फिजियोथैरेपी का कोर्स कर रहा है। वहीं, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामले में डीजीपी अशोक कुमार और एसएसपी हरिद्वार से बातचीत की और जल्द मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लेगी।





