उत्तराखण्डक्राइम

कोसी नदी में गिरे दो बाइकर्स आखिर कैसे हुए रेस्क्यू…देखिए वीडियो..

बरसात के मौसम में पहाड़ों की यात्रा मुश्किल और चुनौती भरी हो जाती है। ऐसे में अगर थोड़ी भी सावधानी हटी तो दुर्घटना घटने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ हल्द्वानी – अल्मोड़ा हाईवे पर खैरना – गरमपानी के पास। जहां दो तेज रफ्तार बाइक सवार कोसी नदी में गिर गए। और उनकी सांसें अटक गई। गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घायलों की मदद के लिए पुलिस की खैरना चौकी इंचार्ज दलीप कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र सती, प्रयाग जोशी और एसडीआरएफ के कांस्टेबल जगदीश धामी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शुरू हुआ रेस्क्यू का काम।
गरमपानी फ्रॉग कैंप के पास दो मोटर साइकिल सवार युवक असंतुलित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में शिप्रा नदी में जा गिरे।
लगातार हो रही भारी बरसात में भी 100 मीटर गहरी खाई में उतर कर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बृजभान यादव पुत्र रामलाल निवासी जखियाकला थाना कला जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश और अनुज यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी जखियाकला थाना- कला जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश को गहरी खाई से सकुशल निकाला। और प्राथमिक उपचार के लिए गरमपानी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

यहां देखिए वीडियो…

घायल चालक बृजभान यादव से पूछने पर बताया कि वह शाहजहांपुर से बद्रीनाथ घूमने जा रहे थे अत्यधिक बरसात के कारण अचानक मोटरसाइकिल रपट कर गिर गई थी।पुलिस द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad