उत्तराखंडउत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर
हल्द्वानी: मैदानी इलाकों में तूफान और पहाड़ों में ओलावृष्टि की संभावना! येलो अलर्ट जारी..


हल्द्वानी- मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के तराई क्षेत्रों में आंधी-तूफान और पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटे में लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, मई महीने की शुरुआत में बदले मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में येलो अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। तेज आंधी और बिजली गरजने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। शुक्रवार को भी सरोवर नगरी नैनीताल में बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई है।
What’s your Reaction?
+1
1
+1
+1
+1
+1
1
+1