उत्तराखण्डहल्द्वानी

1962 डायल करते ही पशुपालकों के घर पहुचेगी एंबुलेंस, पशुओं को मिलेगा बेहतर उपचार…

हल्द्वानी- अच्छी खबर यह है कि अब पशुओं के लिए भी एंबुलेंस की सुविधा सरकार द्वारा शुरू कर दी गई है जी हां भीमताल ब्लॉक में भी इस सुविधा का पशुपालक लाभ ले रहे हैं. मानवों के लिए जहां 108 एंबुलेंस सेवाएं दी जा रहीं हैं, वहीं अब पशुओं के लिए 1962 नंबर की एंबुलेंस चल रही है.1962 नंबर डायल नंबर करने के बाद एनिमल एंबुलेंस मौके पर पहुंच जाएगी. हल्द्वानी शहर में भी पशुपालन विभाग पशुओं के बेहतर उपचार के लिए एंबुलेंस की सुविधा शुरू कर दी है.

गौवंशीय, घोड़े और खच्चरों की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल तक ले जाने में दिक्कत होती है. खासतौर से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में इन्हें अस्पताल ले जाना चुनौती होती है. अब एनिमल एंबुलेंस से लोगों को इन पशुओं को अस्पताल तक ले जाने में सुविधा होगी.

1962 पर कॉल करते ही घर पहुंचेगी एंबुलेंस
हल्द्वानी परियोजना निदेशक डॉ. हरीश जोशी ने बताया कि अगर आप पशुपालक हैं और आपके पशु की तबीयत खराब होती है या अन्य कोई समस्या आती है तो आप अब अपने घर तक एंबुलेंस बुला सकते हैं. बस आपको एंबुलेंस नंबर 1962 पर कॉल करना होगा और अपनी समस्या रजिस्टर करानी होगी जिसके बाद आपके घर एंबुलेंस पहुंच जाएगी और आपको पूरी मदद दी जाएगी. साथ ही डॉक्टर घर आकर उपचार भी किया जाएगा.

साथ ही एंबुलेंस में 3 लोगों का स्टाफ होता है जिसमें से एक डॉक्टर एक ड्राइवर और एक डॉक्टर का हेल्पर होता है जिससे वह लोग घायल पशुओं का इलाज कर सकते हैं. भीमताल ब्लॉक में अभी एक एंबुलेंस की शुरुआत की गई है जो एंबुलेंस वर्तमान समय में राजकीय पशु चिकित्सालय हल्द्वानी में है. हल्द्वानी से कोटाबाग, भुजियाघाट, दो गांव और शहरी क्षेत्रों में इस एंबुलेंस का पशुपालक लाभ ले रहे हैं. साथ ही आगे उन्होंने बताया कि विभाग और सरकार का यह उद्देश्य है कि पशुपालक अपने पशुओं की देखरेख कर सकें और समय से उनको उपचार भी मिल सके इसलिए पशुपालक इस सुविधा का लाभ लें और 1962 पर कभी भी कॉल कर जो एंबुलेंस बुला सकते हैं.

एंबुलेंस का समय भी जान लें
अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से एंबुलेंस बनाना चाहते हैं तो सुबह 8 बजे से दिन में 2 बजे तक 1962 पर कॉल कर एंबुलेंस बुला सकते हैं. साथ ही अगर आप शहर से कॉल कर रहे हैं तो आप सुबह 10 से 6 बजे तक कॉल कर सकते है. ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह सुविधा हफ्ते के 6 दिन तक चलेगी रविवार को अवकाश रहेगा और साथ ही शहरी क्षेत्रों के लिए इस एंबुलेंस की सप्ताह सुविधा दी जाएगी.

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad