उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग का पर्दाफाश!

हल्द्वानी- मंगलवार को एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह एवं नगर आयुक्त हल्द्वानी ऋचा सिंह के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग के साथ एक संयुक्त टीम ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग केंद्र पर छापा मारा। छापे के दौरान पाया कि एक आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से ऑटो और 5 किलोग्राम सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग की जा रही थी। मौके से कुल 25 सिलेंडर 5 किलोग्राम के, एक 8 किलोग्राम सिलेंडर एवं दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। मौके पर संचालित रिफिलिंग केंद्र के संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा रही है।

एसडीएम ने आपूर्ति विभाग को भारत गैस एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं विभिन्न गैस गोदामों के स्टॉक का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया है कि वे अवैध एलपीजी किट लगे ऑटो रिक्शा की जांच कर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई करें।

इस कार्रवाई में तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट, आपूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, नगर निगम तथा राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
2
+1
0
+1
1
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad