महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चेष्टा संस्था ने दी लैपटॉप बैग बनाने की ट्रेनिंग

चेष्टा संस्था लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर के लिए ट्रेनिंग दे रहा है और आज संस्था चेष्टा के द्वारा विकास कल्याण समिति ज्योलीकोट नैनीताल द्वारा सूर्यगांव में कपड़े के लैपटॉप बैग बनाने का प्रशिक्षण का समापन कराया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला उद्योग महाप्रबंधक हल्द्वानी से श्री योगेश पांडे जी रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ चेष्टा सत्ता श्रीमती सुमन अधिकारी अध्यक्ष के द्वारा किया गया उनके द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण में 50 महिलाओ ने प्रतिभाग किया गया।

जिससे कि प्रत्येक महिला आत्मनिर्भर बन कर अपने घर की जरूरत पूरी करें और एक सशक्त समाज बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा सके। समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री पांडे जी द्वारा महिलाओं को बधाई व धन्यवाद दिया कि उन्होंने एक महीने तक पूरी इच्छा और लगन थी यह प्रशिक्षण पूरा कर और आज वह थोड़ा-थोड़ा करके कुछ काम कर रही हैं और इसी तरह आगे चलकर एक बहुत बड़ी उद्यमी के रूप में समझ में खड़ी होगी उनके द्वारा जिला उद्योग से चलने वाली सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया जिसमें कि उनके द्वारा बताया गया कि आजकल के समय भारत सरकार की महिलाओं के लिए नई-नई योजनाएं हैं इसलिए महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है ग्राम प्रधान सूर्य गांव द्वारा सभी विभाग और संस्था का धन्यवाद दिया, किस तरह की योजनाओं से उनकी ग्राम सभा को लाभांतित किया जा रहा, प्रशिक्षण में ट्रेनर के रूप में पूजा रही ,सभी 50 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे गए जिससे कि सभी प्रतिभागियों के चेहरे में उत्साह दिखा कार्यक्रम में बिना जोशी, कंचन बिष्ट, आयुष शर्मा, पूजा आर्या शांति सूर्य गीता सूर्य कंचन बिना आदि लोग शामिल थे।