जाड़ों में तिल और गुड़ की गजक खाने के फायदे जान आप भी रह जाएंगे हैरान, कई बीमारियों से मिलता है छुटकारा

जाड़ों आते ही अब हल्द्वानी में भी खूब गजक बिकने लग गई है. सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में गजक की बिक्री शुरू हो जाती है. अब इसे खाना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये आपके लिए जानना जरूरी है. अगर आपने अभी तक सिर्फ गजक खाई है और उसके फायदों के बारे में नहीं पता तो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है.
ज्यादातर लोगों को गुड और तिल से बनी गजक पसंद आती है क्योंकि खाने में यह बेहद स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक मानी जाती है. जाड़ों में यह शरीर को फिट रखती है और गर्मी भी देती है. वैसे तो आपको बता दें कि इंडिया के हर राज्य में लोग गजक खाना पसंद करते हैं. हल्द्वानी में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गुड स्पेशल गजक, गजक अजूबा, गुड़ तिल बुग्गा , मावा रेवड़ी, तिल पट्टी, मूंगफली गजक, काजू गजक, शाही गजक, गजक अजूबा, गुड़ स्पेशल, गजक रोल, तिल पट्टी, मूंगफली गजक, चने की गजक लोग जाड़ों में खाना पसंद करते हैं.
सबसे ज्यादा लोग तिल से बनी हुई गजल खाया करते हैं. क्योंकि सर्दियों में तिल खाने के बहुत फायदे हैं इसमें मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड होता है जो शरीर से कोलेस्ट्रोल को कम करता है. तिल दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी फायदेमंद है. इसमें ऐसे पोषक तत्व और विटामिन होते हैं जो तनाव और डिप्रेशन को कम करने में सहायक होते हैं. आपको बता दे की तिल में लगभग 9 गुना ज्यादा कैलोरी होती है. सर्दियों में जब हम लोग ठंड से बेहाल होते हैं तो हमें इस एनर्जी की बहुत जरूरत होती है इसलिए गुड़ और तिल से बनी गजक खाने से शरीर को गर्मी मिलती है. ऐसे ही गुड़ में भी कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन बहुत ज्यादा मात्रा में होता है. इससे खाने से हड्डियां मजबूर होती हैं. जिससे आपकी त्वचा पर भी निखार आता है.
गजक के फ़ायदे
सर्दियों में खाई जाने वाली गजक एक ऐसी ही चीज है जो बेहद फायदेमंद होती है. इसे खाने के ढेरों फायदे हैं. इसलिए सर्दियों में गजक का सेवन जरूर करना चाहिए. गजक में जिंक, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपकी स्किन को बेहतर करते हैं.
हड्डियों होती हैं मजबूत
अगर आप गजक खाने के शौकीन हैं, तो सर्दियों में यह आपको काफी फायदा पहुंचा सकती है. दरअसल, गजक खाने से आपके दांतों और हड्डियों को मजबूती मिलती है. गजक में मौजूद कैल्शियम की प्रचुर मात्रा हमारी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होती है.





